हाइवे पर तीन ट्रक आपस में टकराए, तीन घंटे लगा जाम
उरई, जून 23 -- कालपी। संवाददाता कालपी हाइवे पर सोमवार रात तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाइवे पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे हाइवे पर तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी दोनों से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ट्रक हाइवे पर तिरछे होकर फंस गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस व यात्री बसें भी फंस गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाकर तीनों ट्रकों को अलग कराया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 1 बजे यातायात सुचारू हो सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालकों को मामूली चोटें आई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.