कन्नौज, जनवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर प्रेमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिवाइडर किनारे एक युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक क्षेत्र के एक गांव में ठेकेदार के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सरायगोपाल गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर डिवाइडर किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही कोतवाली और प्रेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। क्षेत्र के रामखेड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले ठेकेदार मोहर सिंह पुत्र रामगुलाम ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी अंतर्गत कुडऩा गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.