मथुरा, जुलाई 21 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर शहजादपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात डस्ट लेकर जा रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज चालक की तलाश कर रही है। दोनों मृतक आगरा के रहने वाले थे। रविवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार प्रमोद कुमार निवासी गांव धनौली, मलपुरा, आगरा अपने साथी आरिफ निवासी नगला मस्जिद, धनौली, के साथ आगरा बाइक से फरह के गांव शाहपुर की ओर आ रहे थे। हाइवे पर गांव शहजादपुर पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके चलते हाइवे पर जाम लग गया। बताया गया कि डंपर द्वारा टक्कर मार...