बहराइच, मई 31 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच-सीतापुर हाइवे पर बेड़नापुर कस्बे से भगवानपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। काफी दिनों से कार्य बंद होने तथा हाइवे पर गिट्टी डंप कर देने से कस्बेवासियों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। संजय सेतु बंद होने के कारण सीतापुर मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। कभी-कभी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि एक तरफ सड़क खोदने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। सड़क पर गिट्टी डंप होने और लोगों के वाहन खड़े हो जाने से बाधित होने के साथ ही छिटपुट दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। यह भी पढ़ें- संजय सेतु पर वाटर प्रूफिंग के साथ कंक्रीट बिछाने का कार्य पूरा बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम और धूल-मिट्टी के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ...