चंदौली, जुलाई 16 -- चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसने से चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची सदर कोतवाली और एनएचआई की टीम ने घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दो क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर, चालक की मौत साथ ही विधिक कार्रवाई में जुट गई।बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी चालक राजू यादव 40 वर्ष अपने खलासी गोलू 32 के साथ बिहार स...