शामली, मार्च 2 -- थाना आदर्श मंडी में मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर बनत के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों ही पानीपत से होली पर देवस्थान पूजने पैतृक गांव अलीपुर खुर्द आए थे। शाम को गांव से वापस पानीपत जा रहे थे। मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी जगपाल पानीपत में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को होली के चलते उसका 30 वर्षीय बेटा आकाश अपनी 50 वर्षीय मां राजेश और 20 वर्षीय बहन तनु के साथ बाइक पर गांव में देवता पूजने आए थे। शाम करीब पांच बजे आकाश अपनी मां-बहन को बाइक पर लेकर वापस पानीपत जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से बाइक हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.