हाइवे पर ट्रक चालक से बदमाश लूट ले गये नकदी, मोबाइल
मथुरा, मार्च 20 -- थाना छाता के अंतर्गत संस्कृति यूनिवर्सिटी के समीप बुधवार को आगरा से दिल्ली की ओर जाते समय ट्रक चालक से बदमाश पांच हजार रुपये समेत पर्स व मोबाइल लूट ले गये। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुट गयी। बुधवार को ट्रक चालक महमूद खान निवासी कस्बा कुर्मा, जिला बोकारो, झारखंड ने पुलिस को सूचना दी कि वह आगरा से दिल्ली की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में हाइवे पर संस्कृति विवि के समीप सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा करके खाना बना रहा था। आरोप है कि तभी उसके पास आये तीन युवक उसे डराते, धमकाते हुए पांच हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूट कर ले गये। हाइवे पर लूट की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना छाता में तैनात उप निरीक्षक ललित कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.