चंदौली, दिसम्बर 7 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नौबतपुर बार्डर से लेकर सैयदराजा तक ट्रक चालकों की मनमानी से सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्थान की कमी और सर्विस रोड पर ट्रकों के खड़ा होने से मार्ग बाधित हो जा रहा है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। यह समस्या गंभीर बनती जा रही है। जिससे सर्विस रोड से क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्रों, मरीज़ों, एंबुलेंस आदि वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नौबतपुर बार्डर से लेकर सैयदराजा तक नेशनल हाइवे के दोनों तरफ लगभग डेढ़ दर्जन विभिन्न कम्पनियों के पेट्रोल पम्प संचालित हैं। पेट्रोल पंप पर आवागमन के लिए ट्रकों को नेशनल हाईवे और सर्विस रोड से जाना होता है। सटे बिहार में डीजल तथा पेट्रोल के मूल्यों में भारी बढ़ोतरी के कारण पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.