चंदौली, फरवरी 3 -- हाइवे पर ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, चालक की हालत गंभीर नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास हाइवे पर मंगलवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया वहां हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। राजस्थान निवासी चालक 30 वर्षीय राशिद ट्रक से माल लादकर बिहार जा रहा था। वह पचपेड़वा के जैसे पहुंचा था कि उसके आगे चले ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक राशिद की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ट्रक के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। चालक भी केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस...