फिरोजाबाद, मार्च 16 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हाइवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टैंकर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। गांव नगला सुर्खी निवासी 30 वर्षीय दीपेश पुत्र मुन्नालाल सोमवार सुबह 11 बजे बाइक द्वारा रूदेमई की तरफ से हाइवे पर आ रहा था। उसी दौरान टोल प्लाजा से सिरसागंज की ओर तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने सेंदलपुर के निकट बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। हाइवे पर शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.