उरई, मई 5 -- कालपी। संवाददाता नेशनल हाईवे के जोल्हूपुर मोड़ व चौरासी गुम्बद के बीच सोमवार तड़के हुए सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत की वजह डम्पर ही था जिसके चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ था। पुलिस ने घटना में मृत युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना कारी वाहन के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है जबकि पुलिस ने घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर आटा टोल प्लाजा से डंपर को पकड़ लिया था जबकि उसका ड्राइवर भाग निकला था।सोमवार भोर पहर हाईवे पर हुए हादसे में टवेरा सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी जो सभी अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन कर महरौनी ललितपुर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- बस में जलकर मरे नौ श्रद्धालुओं की घटना ताजा हुई मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ क्षतिग्रस्त टवेरा वाहन मिला था जिससे दुर्घटना के मामले में कयास लगाए जा रह...