बरेली, अप्रैल 23 -- फरीदपुर, संवाददाता। डीसीएम ड्राइवर के अचानक ब्रेक लेने के बाद हाईवे पर चार वाहन एक-दूसरे में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर आवागमन दुरुस्त कराया। पुलिस ने सभी वाहन कब्जे में लिए हैं। डीसीएम चालक फरार है।बुधवार को दोपहर 1:00 बजे शाहजहांपुर से डीसीएम बरेली की ओर जा रही थी। सरकडा गांव के सामने से डीसीएम निकल रही थी कि अचानक डीसीएम ड्राइवर ने आगे जा रहे वाहन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बाद पीछे से आ रहे टेंपो, स्कॉर्पियो एवं वैगनआर डीसीएम में पीछे से घुस गई। भीषण टक्कर के बाद डीसीएम डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। जबकि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन बंद हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.