हापुड़, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में चल रहे अंडर पास के कार्य में तेजी आई है। उम्मीद है कि यह कार्य मई के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद ओवर ब्रिज से वाहनों की रफ्तार तेजी से गुजर सकेगी। वहीं यहां पर होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आ जाएगी। बता दें कि गांव अल्लाबख्शपुर में समय समय पर होने वाले सड़क हादसे में दर्जनों लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सैकडों लोग यहां हाईवे को पार करने के दौरान घायल हो गए। ग्रामीणों समेत आस पास के रहने वाले लोगों की मांग पर यहां पर एनएचएआई के द्वारा करीब 24 करोड़ की लागत सेअंडर पास की मंजूरी दी गई। नवंबर माह में इस अंडर पास का कार्य शुरू किया गया। अब यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि मई माह के अंतिम सप्ताह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.