आगरा, जनवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर नदरई के समीप शुक्रवार की बाइक सवार एक अधेड़ को अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नदरई गेट गली झोरा भोरा गली निवासी 57 वर्षीय रघुराज सिंह चौहान शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक से गुजर रहे थे। जैसे ही वह गांव नदरई के समीप पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रघुराज गंभीर रूप् से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.