आगरा, अप्रैल 26 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर चलते ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रक अगला हिस्सा जल गया। गनीमत रही निर्माणाधीन हाइवे पर काम कर रहे टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा ट्रक में भरा लाखों रुपये का चावल भी जल जाता। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बरेली की ओर से ब्रांडेड कंपनी का चावल लेकर एक ट्रक कासगंज की ओर आ रहा था। सोरों-मानपुर नगरिया के बीच हाइवे पर गुजरते समय ट्रक के पहियों में आग लग गई। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रेलर धू-धू कर जला, बाल-बाल बचा चालक आग की लपटें तेज होते ही हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक की डीजल टंकी से आग की लपटें और तेज हो गईं। घटना की जानकारी पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई। ट्रक में आग देख...