हाइवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, हुआ धमाका हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, हुआ धमाका
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही वैशाली डिपो की सीएनजी बस में हाईवे पर अचानक आग लग गई। चालक व परिचालक की सतर्कता से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया। यात्रियों के बस से उतरते ही जोरदार धमाका हुआ और बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझने के बाद हाईवे को सुचारु किया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जानबस आग की घटना गुरुवार दोपहर के समय चालक अजय कुमार वैशाली डिपो की सीएनजी बस को मेरठ के लिए लेकर चला था। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। वहलना कट से हाईवे पर चढ़ते ही अचानक सीएनजी बस में आग लग गई। चालक ने तुरंत बस को रोक दिया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.