विकासनगर, दिसम्बर 11 -- विकासनगर। विकासनगर के रसूलपुर में हाईवे पर बिजली का पोल गिरने के कगार पर हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग कई बार इस बाबत शिकायत कर चुके हैं। विभाग पोल को बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है। हिंदू जन जागृति संगठन के संस्थापक सुशील कुकी शाहू ने कहा कि अगर जल्द पोल को नहीं बदला गया तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जाएगी। रसूलपुर के सामने राणा टेंट हाउस के सामने बिजली का पोल अपनी जगह से सरक गया है। यह किसी भी समय गिर सकता है। हाईवे पर सुबह से शाम तक भीडभाड़ रहती है। इससे यहां हादसा हो सकता है। कुकी साहू ने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस पोल को बदला नहीं जा सका है। कहा कि जल्द पोल को नहीं बदला गया तो इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.