हाइवे पर गड्ढे में गिरने से महिला की मौत; बेटे के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी, परिवार में मातम
संवाददाता, अगस्त 29 -- बलरामपुर के तुलसीपुर में रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और उससे मिलने की खुशी लेकर घर से निकली 45 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के करन गांव भगवानपुर निवासी छोटका पत्नी लल्लू अपने बेटे पवन कुमार के साथ बाइक से मायके पक्ष में भाई को राखी बांधने जा रही थीं। ग्राम गांवरिया के पास नेशनल हाईवे पर सड़क में बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वह उछलकर सड़क पर गिर गईं। सिर समेत शरीर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।हाइवे पर गड्ढे ने ले ली जान, महिला की मौत परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब सात बजे छोटका बेटे पवन के साथ बाइक पर सवार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.