हाइवे पर खोदे गए गड्ढे में ऑटो पलटा, एक की मौत
चंदौली, अगस्त 20 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर एनएचएआई की ओर से खोदे गए गड्ढे में पलटने से बुधवार की देर शाम ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि इसमें बैठे दो अज्ञात यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय किशन बुधवार की देर शाम ऑटो में सवारी बैठाकर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर रेवसा गांव के पास पहुंचा, सड़क पर एनएचएआई की ओर से खोदे गए गड्ढे में ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इसमें ऑटो चालक किशन की घटनास्थल पर ही दर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.