हाइवे पर खड़े वाहनों पर नहीं लग पा रही रोक
संतकबीरनगर, जून 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हाइवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जगह-जगह संचालित ढाबों के सामने अवैध पार्किंग से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे दूसरे वाहन सवारों को समस्या होती है।जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ढाबों के सामने सड़क किनारे खड़े भारी वाहन यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से यह समस्या गंभीर रूप ले रही है। ढाबों के किनारे ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतारें अक्सर सड़क का आधा हिस्सा घेर लेती हैं। इससे वाहनों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.