बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रैया थानाक्षेत्र के बड़हर कला गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे में एक की मौत हो गई। बस्ती अयोध्या लेन पर हाइवे के किनारे एक डीसीएम खड़ी थी। उसके पीछे से आए एक ट्रेलर ने उसमें ठोकर मार दिया, जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गयी। मृतक दयाराम सिंह (53) पुत्र मक्खन सिंह निवासी शहजादे सराय एसडीएम कोर्ट के सामने थाना संभल कोतवाली जनपद संभल का रहने वाला था। चालक दयाराम ने अपने डीसीएम को बस्ती से अयोध्या की तरफ वाली लेन पर बड़हर स्थित पेट्रोल पम्प के सामने खड़ा किया था। अचानक उसके पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। हादसे में डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.