हाइवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
मेरठ, मई 2 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया गांव के पास एक बाइक सवार युवक को शनिवार दोपहर पीछे से आ रहे कैंटर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराते हुए, कैंटर चालक को हिरासत में लेते हुए थाने भिजवाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना पल्लवपुरम के फेस टू डबल स्टोरी निवासी प्रवीण कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर मोदीपुरम की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए कैंटर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गई। चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.