फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने जेठ के पुत्र के साथ धेवती को छोड़कर घर वापस लौट रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कनेटा निवासी 52 वर्षीय गंगा देवी पत्नी रिसाल सिंह रविवार सुबह एटा के गांव छतौनी में अपनी धेवती रितिका को छोड़ने गई थी। रात को वह अपने जेठ दौजीराम के पुत्र सुरेंद्र के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। रात आठ बजे हाइवे पर रूपसपुर कट के निकट हाइवे पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही सवार की मौत गंगा देवी गंभीर घायल हो गई। चालक कार को लेकर भाग गया।थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि कार ने बाइक में टक्कर मार ...