गोंडा, जून 16 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में लखनऊ हाइवे पर मंगलवार सुबह कार के टीनशेड में घुस जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में कार व टीनशेड के नीचे खड़ी बाइक-इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। एयरबैग खुलने से जिला उद्योग अधिकारी समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। शहर के फोर्बिसगंज चौराहे के पास जरवल से लौट रहे जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम यादव खुद कार चला रहे थे। रास्ते में कुत्ता सामने आने का भ्रम हुआ और उन्हें झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर टीनशेड में जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टीनशेड उखड़कर गिर पड़ा। शेड के नीचे खड़ी बाइक और इंजन टूट गए। यह भी पढ़ें- ड्राइवर नहीं कर रहे गलती, फिर भी हो रहे 'एक्सीडेंट', वजह आपको भी चौंका देगी! 99% कारों में होता है ऐसा हादसे में दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ। अधिकारी ने बताया कि कार सामान्य गति से थी। अचानक झ...