आगरा, दिसम्बर 10 -- कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया के समीप सवारियों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। अचानक कार गिरते ही सवार लोगों में चीखपुकार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इनमें तीन लोग चुटैल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे जानकारी दी गई कि हाइवे पर पेट्रोल पंप के निकट सवारियों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई है। इसमें लोग सवार हैं और चीखपुकार मची हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक समेत सभी आठ लोगों को बाहर निकाला। इसमें से चार लोग चुटैल मिले। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सोरों सीएचसी भिजवाया। कार सवारों ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.