एटा, दिसम्बर 22 -- हाइवे पर खड़े होकर ट्रक के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाते समय चालक को ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राजस्थान जिला डींग थाना जुरेहरा के गांव पाई निवासी धर्मेन्द्र (26) पुत्र लीला ट्रक चलाते थे। रविवार रात को चौथामील के पास ट्रक खड़ा कर दिया और ट्रक के पीछे खड़े होकर रिफ़्लेक्टर लगवा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज कोहरे के कारण हादसा हुआ। ऑटो ने पीछे से आकर चालक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...