हाइवे पर एसयूवी ने मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
जौनपुर, मई 24 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-लखनऊ हाइवे पर मुरादपुर कोटिला गांव के पास चौराहे पर रविवार की सुबह एसयूवी ने मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर ही शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक रास्ता जाम रहा। मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। गाड़ी वाराणसी के एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए कई थानों से फोर्स बुला ली गई। क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव निवासी 46 वर्षीय चंचल उर्फ अट्टू अपने पड़ोसी 38 वर्षीय विनोद उर्फ नारद के साथ सुबह लगभग साढ़े छह बजे बाइक से बदलापुर की तरफ मजदूरी करने जा रहा था। बाइक विनोद चला रहा था। जैसे ही मुरादपुर कोटिला मोड़ के सामने पहुंचा कि वाराणसी की तरफ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.