हाइवे पर अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर
बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती, हिंदुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित मनोरमा पुल पर तेज रफ्तार बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही कार अज्ञात वाहन की साइड लगने से हादसे की शिकार हो गई। ठोकर से अचानक कार अनियन्त्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गई। हादसा में कार सवार एक युवक घायल हो गया। कार का अगला हिस्सा छति ग्रस्त हो गया। इस कारण थोड़ी देर में फोरलेन पर गाड़ियों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची एनएचआई और पुलिस टीम ने कार को जेसीबी मशीन के सहारे किनारे करा कर अवागमन बहाल कराया। घायल को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया। घायल की पहचान मुंडेरवा थानाक्षेत्र निवासी सूरज सोनी पुत्र सुभाष सोनी के रूप में हुई, जो अपनी कार से अयोध्या की ओर जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.