मथुरा, फरवरी 16 -- थाना छाता के अंतर्गत गोवर्धन फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गयी। वह आगरा में शादी समारोह से लौट कर आ रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक शमसाबाद, आगरा के रहने वाले थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी सवार दो युवक आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। छाता हाइवे पर गोवर्धन फ्लाईओवर पर दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते सन्नी (45) निवासी तेहरा, आगरा, लायक सिंह (35) निवासी हुमायूंपुर, रोहई, शमसाबाद, आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर 108 एम्बुलेंस चालक ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हॉस्पिटल में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.