मथुरा, मई 23 -- थाना हाइवे के अंतर्गत जय गुरुदेव आश्रम के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि बाबा जयगुरूदेव मन्दिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त राजेन्द्र देवी (50) निवासी गांव शंकरगढ़ी, कॉलोनी, मांट, हाल निवासी साकेत कॉलोनी, नियर जयगुरुदेव मन्दिर, हाइवे के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- एनएच क्रॉस के दौरान बाइक से जख़्मी अधेड़ महिला की मौत पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवा कर परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होने प...