चंदौली, अप्रैल 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता।पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स और फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। पीडीडीयू नगर में सड़क को चौड़ा करने, नाला निर्माण और पटरी निर्माण में अतिक्रमण बाधक बन रहा है। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पहले चेताया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हुटा। इसे लेकर बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग के साथ व्यापारियों की बैठक चल रही है। इसमें सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अपने सुझाव दिए। कहा कि सड़क चौड़ा होनी चाहिए लेकिन व्यापारियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी व्यापारियों, दुकानदारों से सड़क चौड़ीकरण में सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.