मथुरा, मई 2 -- थाना हाइवे के अंतर्गत गांव देवीपुरा निवासी युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने बताया कि एक अंजान नंबर से फोन करके बेटी ने बेचने की बात बतायी है। भूतपूर्व सैनिकों के साथ शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बेटी की तलाश करने की मांग की है। गांव देवीपुरा निवासी महिला ने बताया कि 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पता न चल सका। 23 अप्रैल को अंजान नंबर से बेटी ने फोन कर कहा कि उसे बचा लें। वरना या तो उसे बेच देंगे या जान से मार देंगे। शनिवार को भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कर बेटी की बरामदगी, धमकी देने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.