हाइवे के सर्विस रोड पर जानलेवा गड्ढा
मथुरा, मई 19 -- छाता, दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे-19 पर बरसाना चौराहे के पास सर्विस रोड पर बना विशाल गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से जस का तस पड़ा है और आए दिन दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।रात के समय यह गड्ढा और अधिक खतरनाक हो जाता है, क्योंकि अंधेरे में वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता। तेज रफ्तार वाहनों के कारण अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने से हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द गड्ढा भरवाने, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.