प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- कुंडा, संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत में सड़क को पार करने को एनएचएआई ने कट मार्ग बनाया है। लेकिन बनाए गए नगर के छह कटों में एक पर भी संकेतक नहीं होने से सड़क पार करने में वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं, लोग आए दिन दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन के लिए बनाए गए कट मार्ग पर डिवाइडर के पास संकेतक लगाने का प्रावधान है। भीड़ भाड़ वाले चौराहों पर इलेक्ट्रानिक संकेतक, कम भीड़ वाले स्थानों पर रेफलेक्टर के संकेतक बनाए जाने की बात बताई गई। मानिकपुर नगर पंचायत के मुंदीपुर, सभागंज चौराहा, बैंक आफ बड़ौदा के सामने, अलीगंज चौराहा, मिरगढ़वा चौराहा और रहमतअली पुरवा चौराहा पर कट मार्ग बना हुआ है। सभी चौराहे पर आवागमन और भीड़ भाड़ के चलते महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.