बांदा, जनवरी 23 -- बांदा। संवाददाता बदौसा नेशनल हाइवे से लगे ग्राम पंचायत में जलनिकासी के लिए बनवाया जा रहा नाला दुर्घनाओं को दावत दे रहा है। बीते कई दिनों से खुले पड़े नाले में छोटे बच्चों सहित जानवर भी गिरकर चोटहिल हो रहे है। आसपास बसे लोगो का कहना है कि आए दिन नाले में गिरकर बच्चे, बूढ़े, अन्ना घूम रहे जानवर गिरकर घायल हो रहे हैं । बदौसा ग्राम पंचायत ने जल निकासी के लिए गहरी खोदाई कर नेशनल हाइवे के किनारे नाला बनवा रहा है। आसपास के लोगो ने बताया कि लगभग दो सप्ताह से काम बंद कर दिया है। घरों की दहलीज से सटा होने के चलते रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि नाला खुला होने से बड़े बूढ़े बच्चे घरों में कैद होकर रह गए है। आये दिन अन्ना घूम रहे जानवर नाले में गिरकर चोटहिल हो जाते है। राजकुमार वर्मा, चंद्रशेखर, रज्जन साहू, मनोज कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.