चंदौली, मार्च 3 -- सैयदराज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक सफाई अभियान चल रहा है। नगरीय इलाके में कचरा निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है लेकिन हाल यह है कि कई जगहों पर इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसा ही हाल सैयदराजा नगर पंचायत का है। वहां नगरीय इलाके के कचरा प्रबंधन के लिए एमआरएफ सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाया गया है। जिसमें ताला लटक रहा है और हाईवे किनारे कूड़ा डंप कर उसे जलाया जा रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध और गंदगी से आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैल रहा है। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।सैयदराजा नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं। इन वार्डो में तकरीबन 15 हजार की आबादी है। रोजाना लगभग पांच टन कचरा निकलता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत से निकलने वाले सूखे व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.