हाइवे और सर्विस रोड के बीच बने नाले का ढक्कन टूटने से परेशानी
चंदौली, जून 18 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नौबतपुर बार्डर पर वाहनों के आवागमन व दबाव के कारण नेशनल हाईवे और सर्विस रोड के बीच अधिकृत कट के बीच बने नालों का कवर टूटने से आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। दो माह पूर्व ही बना नाले का कवर फिर टूट गया। विभाग की ओर से टूटे स्थान पर लाल कलर का संकेतक लगा दिया गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।नेशनल हाईवे की ओर से नेशनल हाईवे और सर्विस रोड के बीच अवैध कटों को चिन्हित कर बंद कर दिया गया था। जिससे वाहन केवल अधिकृत कटों से ही आवागमन कर रहे हैं। नौबतपुर बार्डर पर दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप, स्थानीय गांवों के लोगों सहित भारी संख्या में छोटे बड़े तथा भारी वाहनों के आवागमन के कारण कटों के बीच बने ढक्कन पर काफी दबाव रहता है। यही कारण है की आए दिन नाले के कवर टूट रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.