बोकारो, फरवरी 14 -- कथारा। सीसीएल जारंगडीह कोलियरी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगा हाइवा गाड़ी संख्या जेएच02एपी 8809 गुरुवार की रात टाटा ब्लॉक के पास मुख्य सड़क के बगल स्थित होटल में अनियंत्रित होकर जा घुसा। गनीमत थी कि रात होने के कारण होटल बंद थी जिससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन बगल घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। इस टक्कर से होटल के अंदर रखे सामान सहित सभी कुछ बर्बाद हो गए। होटल संचालक सिकंदर कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह होटल बंदकर पास में स्थित घर में था। रात में जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा हाइवा गाड़ी उनके दुकान में घुसी है और चालक गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा था पर वह निकाल नहीं पाया। पुलिस पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस दुर्घटना से उनके होटल में रखे सारे सामान आदि बर्बाद हो गए है उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.