हाइवा सड़क की पटरी पर खड़े ट्रेलर से टकराया, चालक-खलासी घायल
मिर्जापुर, मई 24 -- ड्रमंडगंज, मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र बरौंधा चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नर्सरी मोड़ के पास शनिवार की देर रात टायर ब्लास्ट होने से हाइवा अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। हादसे में चालक और परिचालक वाहन के केबिन में फंस गए। मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर हाइवा में मड़िहान जा रहा था। 22 वर्षीय चालक फैजान व 23 वर्षीय खलासी आरिफ खान जैसे ही नर्सरी मोड़ के सामने पहुंचे तभी हाइवा का बाएं तरफ के अगले चक्के का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। टायर फटने से हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी इंचार्ज नरेन्द्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.