लातेहार, मई 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक गांव के पास हाईवा से साइड लेने के क्रम में बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव निवासी संतोष उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष उरांव ब्रह्ममोरिया गांव से बाइक से घर नगर लौट रहा था। इसी दौरान इचाक गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही साइड लेने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...