लातेहार, अप्रैल 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों गांव के समीप गुरुवार को एक हाइवा वाहन से साइड लेने के क्रम में टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बालूमाथ निवासी अभिषेक श्रीवास्तव एवं रौनित कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,दोनों युवक टेंपो से बालूमाथ से डेम्बू गांव गए थे और काम समाप्त कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनियों गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा वाहन से साइड लेने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.