खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर देवठा बजरंगबली चौक के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिसमें एक ट्रक ने अपने आगे चल रही हाइवा गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया। जिसे देखकर किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, सुखद पहलू यह रहा कि इस हादसे में ट्रक के चालक और उपचालक दोनों बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के तत्काल बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, दो युवक गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्...