लातेहार, जनवरी 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में हाइवा से ओवर लोड छरी को लाकर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। ओवर लोड छरी के कारण हाइवा के हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। वहीं अधिक भार से सड़क भी खराब होने लगी है। पूर्व में हाइवा से छरी लाने पर रोक लगी थी, लेकिन इधर कई महीने से फिर हाइवा से ओवर लोड छरी लाने का सिलसिला जारी हो गया है। इसे लेकर लोगो मे नाराजगी भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...