खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित पूर्वी ठाठा गांव के कसरैया धार के समीप मंगलवार को हाईवा और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव से खगड़िया की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर खगड़िया से महेशखूंट की तरफ जा रही एक हाइवा पूर्वी ठाठा गांव के कसरैया धार के समीप पहुंची तभी दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी शिव कुमार मंडल एवं ग...