मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- औराई, एसं। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच 22 के कटौझा पुल के निकट एक हाइवा व मालवाहक ऑटो में शुक्रवार सुबह जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक व उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।जख्मी चालक की पहचान अहियापुर थाना के बखरी निवासी उपेंद्र राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास उक्त ऑटो से बाजार समिति से फल लेकर सीतामढ़ी जा रहा था। इतने में विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची बेदौल ओपी की 112 की टीम ने ऑटो एवं हाइवा को जब्त कर लिया। हाइवा का चालक फरार बताया जा रहा है। ओपी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी को अस्पताल पहुंचा कर दोनों वाहनों को जब्त ...