दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।हाइवा में फायरिंग करने वाले अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। घटना के 15 दिन बीत चुके है। पुलिस केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति पूरी कर रही है,जबकि हाइवा में फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान भी हो चुकी है। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया था। जानकार सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने दोनों युवकों को ट्रेस भी कर लिया है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ तक नहीं की है। पुलिस यह तक पता नहीं लगा रही है कि आखिरकार दोनों युवकों ने पिस्तौल कहां से लाया था और हाइवा में किस मकसद से फायरिंग की थी। बहरहाल पुलिस की कार्यशैली से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। बता दें कि 7 अप्रैल को दुमका के रिंग रोड में एक हाइवा में दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग से वाहन के शीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.