चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- बिहार के मुंगेर निवासी हाइवा मालिका अभिनव कुमार ने पटना फुलवारी निवासी अभिषेक कुमार, चक्रधरपुर निवासी सौरभ अग्रवाल तथा उनके मुंशी मदन गोप पर गाली गलौज करने तथा बकाया राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अभिनव कुमार की शिकायत पर पुलिस हाईवा (बीआर-0910 बी-8801) को जब्त कर थाना ले आई है। पुलिस ने हाइवा जब्त कर उसके ओनर की पूरी जानकारी चाईबासा परिवहन विभाग से मांगी है। इधर, हाईवा मालिक अभिनव कुमार ने बताया कि उन्होंने बिहार राज्य पटना के फुलवारी निवासी अभिषेक कुमार को एग्रीमेंट के तहत प्रतिमाह 15,000 रुपए भाड़ा के हिसाब से दिया है। उनके द्वारा हाईवा को चक्रधरपुर में चलाया जाता है। चक्रधरपुर निवासी सौरभ अग्रवाल की देखरेख में हाईवा चलता है। बताया कि करीब 11 महीने तक हाइवा चला है। इ...