गिरडीह, दिसम्बर 15 -- गावां। गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह में एक अनियंत्रित हाइवा ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है। मृतक बादीडीह निवासी बालगोविंद ठाकुर (65) वर्ष पिता स्व. उत्तीम ठाकुर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने पुराना घर से खाना खाकर नया घर सोने जा रहा था। इसी बीच पटना की ओर से बल्हारा की तरफ जा रही हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था। मौके पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से वार्ता कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.