सराईकेला, अप्रैल 1 -- राजनगर : हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर लेकड़ाकोचा स्थित तीखे मोड़ पर बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक हायवा ने आगे चल रही गाड़ी पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हायवा चालक श्रवण चतोम्बा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पश्चिम सिंहभूम जिले के जयपुर हाट गम्हारिया निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लौह अयस्क से लदा हायवा (संख्या जेएच 05 डीएस 8211) हाता की ओर जा रहा था। लेकड़ाकोचा के तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण हायवा ने आगे चल रही एक अन्य गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.