पटना, अप्रैल 23 -- पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बुधवार की शाम मोगलपुरा पटना लाइन होटल के पास की है। मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक बेलछी से तिलक समारोह में शामिल होने मोगलपुरा आए थे। इसी दौरान फोरलेन तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें गुलशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से गांव में पसरा मातम ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- बांका: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.